shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

19 जून 2018 का राशिफल और उपाय...

Advertiesment
19 June Horoscope
आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। लाभ होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दौड़धूप रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, लाभ होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। पुराने संगी-साथी मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार मिलेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। 
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद से दूर रहें। कुसंगति से हानि होगी। फालतू खर्च होगा। अपेक्षित कार्यों में देरी होगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : डूबी हुई रकम मिल सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। चोट व रोग से बचें। झंझटों में न पड़ें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : आर्थिक नीति में बदलाव होगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। लेनदेन में सावधानी रखें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धर्म-कर्म में आस्‍था बढ़ेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। आय बढ़ेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

19 जून 2018 : आपका जन्मदिन