Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2 अप्रैल 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

Advertiesment
क्या कहते हैं आज आपके सितारे...


 
मेष- जल्दबाजी से बचें। कोर्ट-कचहरी में प्रतिकूलता रह सकती है। नई योजना लागू होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभदायक रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 

वृषभ- विवाद से बचें। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय कार्य गति पकड़ेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा निवेश शुभ रहेगा
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- चोट-दुर्घटनादि से हानि संभव है। झंझटों में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ लगेंगे। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- शारीरिक कष्ट संभव है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यस्तता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- पार्टी-पिकनिक आदि का आनंद प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। घर-‍परिवारक की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

तुला- वाद-विवाद में न पड़ें। क्लेश संभव है। परिश्रम अधिक होगा, फल कम मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- पुराना रोग उभर सकता है। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी, लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

धनु- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अचानक विपत्ति आ सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

मकर- साक्षात्कार-परीक्षा आदि में सफलता हासिल होगी। यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। कलह से क्लेश संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ- दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अस्वस्थता रह सकती है। कागजों पर देखकर हस्ताक्षर करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

मीन- मस्तिष्क पीड़ा रह सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा-निवेश लाभदायक रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi