Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

2 अप्रैल 2018 का राशिफल और उपाय..

हमें फॉलो करें 2 अप्रैल 2018 का राशिफल और उपाय..
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।

वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : शत्रु भय रहेगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से हानि होगी।

मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। पार्टी व पि‍कनिक का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें।

कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : लेन-देन में सावधानी रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद से क्लेश होगा। तनाव बना रहेगा।

सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनार्जन होगा। चोट व रोग से बचें। वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ होगा।

कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। भागदौड़ रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी।

तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।

वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : व्ययवृद्धि होगी। वाणी प‍र नियंत्रण रखें। शत्रु शांत रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। कार्य में देरी होगी।

धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : चोट व रोग से बाधा संभव है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। यात्रा सफल रहेगी। घर-बाहर मान बढ़ेगा।

मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता बढ़ेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग परेशान कर सकता है।

कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी में बाधा दूर होगी। जोखिम न उठाएं। आय बढ़ेगी। प्रमाद न करें।

मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : जल्दबाजी न करें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अस्वस्थता रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2 अप्रैल 2018 : आपका जन्मदिन