Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

2 जुलाई 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 2 जुलाई 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। चिंता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : तीर्थदर्शन संभव है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : क्रोध पर नियंत्रण रखें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। घर-बाहर अशांति रह सकती है।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लाभ होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेचैनी रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार मिलेगा। स्वास्‍थ्य कमजोर रहेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भागदौड़ रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। धनार्जन होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। शोक समाचार मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट व रोग से बचें। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धनलाभ होगा। चिंता बनी रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : आकस्मिक खर्च अधिक होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम न लें।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (2.7.2018)