Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 2 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, रविवार, 2 अक्टूबर 2016 (00:18 IST)
* क्या कहते हैं आज आपके सितारे... 


 
मेष- संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़ा लाभ होगा। जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
वृषभ- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। यात्रा मनोरंजक होगी। परिवार की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मिथुन- समय पर कार्य नहीं होने से क्षोभ रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी से बचें। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


कर्क- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु परास्त होंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में तनाव रह सकता है। परिश्रम अधिक होगा, लाभ कम। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। व्यस्तता रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। यात्रा व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

तुला- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यय वृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
वृश्चिक- रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। मूल्यवान वस्तुएं संभालकर रखें। हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
धनु- योजना फलीभूत होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व बीमारी से बाधा संभव है। यात्रा व निवेश लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

मकर- तीर्थयात्रा संभव है। सत्संग का लाभ मिलेगा। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। जल्दबाजी न करें। बुद्धि का प्रयोग करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। धन के प्रयोग में सावधानी रखें। घर-बाहर तनाव रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मीन- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सोच कार्य आसानी से बनेंगे। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (2.10.2016)