Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

20 दिसंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

Advertiesment
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...


 

 
मेष- व्यय वृद्धि होगी। चिंता बढ़ेगी। झंझटों से दूर रहें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवादादि से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


वृषभ- उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-परिवार की चिंता रहेगी। कार्य की बाधा दूर होकर लाभ के अवसर मिलेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 



मिथुन- व्यर्थ परिश्रम होगा। नई योजना बनेगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 



कर्क- तीर्थयात्रा होगी। निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। विवाद न करें। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 



सिंह- भागदौड़ अधिक रहेगी। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न लें। अस्वस्थता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 



कन्या- पुराने मित्रादि सहयोग करेंगे। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। धनार्जन होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 



तुला- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है, जोखिम न लें। प्रयास अधिक होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 



वृश्चिक- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। चिंता व तनाव रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 



धनु- यात्रादि में सावधानी रखें। राजकीय कोप झेलना पड़ सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। कम प्रयास से लाभ अधिक होगा। कुसंगति से बचना होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


कुंभ- विरोधी सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से बचें। चोट-विवाद आदि से हानि संभव है। धन प्राप्ति होगी, सम्मान बढ़ेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


मीन- यात्रा व निवेश लाभ देंगे। प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद आदि से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi