Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

20 फरवरी 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 20 फरवरी 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। व्ययवृद्धि होगी। विवाद न करें। कार्यों में बाधा होगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकतीहै। विरोध होगा। जोखिम लेने से बचें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी आदि में अनुकूलता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। लाभ होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से बचें। वस्तुएं संभालकर रखें। कुसंगति से हानि होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बुरी सूचना मिल सकती है। भागदौड़ अधिक होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। कार्य में बाधा होगी। कष्ट संभव है।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का परिणाम अच्‍छा मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मित्र व संबंधी से मुलाकात होगी। अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। धनलाभ होगा। यात्रा संभव है। प्रसन्नता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। रोजगार मिलेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

20 फरवरी 2018 : आपका जन्मदिन