Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

20 मई 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 20 मई 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षाकृत कार्यों में देरी होगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : आंखों को रोग व चोट से बचाकर रखें। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट व रोग से बचें। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। अचानक लाभ होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहमानों पर खर्च होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। कुसंगति से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। मनोरंजक यात्रा होगी। धनलाभ होगा। जल्दबाजी न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। यात्रा व निवेश आदि मनोनुकूल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : तीर्थ दर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि होगी। जोखिम न लें। कुसंगति से बचें। बड़ों की बात मानें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : परिवार की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। वरिष्ठ जन मार्गदर्शन करेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवेक से कार्य करें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

20 मई 2018 : आपका जन्मदिन