Publish Date: Thu, 21 Jan 2016 (00:11 IST)
Updated Date: Wed, 20 Jan 2016 (11:38 IST)
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- पराक्रम वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु षड्यंत्र रचेंगे। दुर्घटनादि से हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
वृषभ- शुभ समाचार मिलेंगे। स्वाभिमान में वृद्धि होगी। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। बिना सोचे-समझे कोई कार्य न करें। हानि होगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
मिथुन- अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। तनाव रहेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे। बेरोजगारी दूर हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
कर्क- फालतू खर्च होंगे। अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी। झंझटों में न पड़ें। विवाद, चोरी आदि से हानि संभव है। अस्वस्थता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
सिंह- डूबी हूई रकम प्राप्त हो सकती है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
कन्या- आशंका-कुशंका रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभप्रद रहेगा। धनलाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
तुला- राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धर्म में रुचि रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
वृश्चिक- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद व जोखिम से दूर रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
धनु- जीवनसाथी से अनुकूलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी आदि में प्रतिकूलता रहेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
मकर- यात्रा सफल रहेगी। संपत्ति के कार्य बनेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनहानि संभव है। विवाद व झंझटों में न पड़ें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
कुंभ- पार्टी-पिकनिक आदि का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शरीर कष्ट संभव है। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
मीन- दु:खद समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट, चिंता व तनाव बने रहेंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। चोरी आदि से हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।