Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

21 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय

हमें फॉलो करें 21 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय
webdunia

ज्योतिषाचार्य पं. विजयानन्द त्रिवेदी

* 21 जुलाई का राशिफल : आज किस राशि के चमकेंगे सितारे

मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ घृणि सूर्याय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा एवं आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार में सम्मान प्राप्त होगा। समाज में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता का आशीर्वाद बना रहेगा। संतान का भाग्य प्रबल है। संतान पक्ष से संबंधित सभी कार्य संपन्न होंगे। शत्रुओं पर सफलता प्राप्त कर सकेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष में कोई महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है। भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पहले से रुके हुए कार्य शीघ्र ही पूरे होंगे। धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नमः' 
 
आज का भविष्य:- आज का दिन सामान्य है। धन संबंधी कार्यों का क्रियान्वयन करेंगे। परिवार में कोई नई वस्तु को खरीदने की व्यवस्था करेंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा, परंतु ध्यान रखें किसी बात को लेकर विवाद भी हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। संतान पक्ष से संबंधित कोई समस्या सामने आ सकती है। संतान के विचारों में कुछ मतभेद होने के कारण विवाद की स्थिति बनती है। आपको चाहिए की संतान को सही मार्गदर्शन दें। किसी प्रकार से गुप्त शत्रु जो आपके कुटुंब में रहते हों, आपको नुकसान पहुंचाने के प्रयास में है।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ रां राहवे नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा, दिमाग सक्रिय रहेगा एवं शरीर में कार्य करने के लिए स्फूर्ति बनी रहेगी। वर्तमान में आप किसी परिस्थिति का अनुमान पहले से ही लगा पाएंगे। आज के दिन आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता का आशीर्वाद आप के ऊपर बना रहेगा। वर्तमान में पुत्री संतान आपके लिए बहुत भाग्यशाली है। पेट संबंधी विकार हो सकता है।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा एवं बात-बात पर क्रोध आने लगेगा। मन में किसी प्रकार का अंजाना सा भय बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। भाइयों से मनमुटाव बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान की सही सलाह को सुनने का प्रयास करें इससे लाभ होगा। गुप्त शत्रुओं द्वारा आपको नुकसान पहुंचाया जा सकता है। जीवनसाथी की सलाह मानें, इससे आपकी परेशानी कम होगी। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बनते हैं।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ सों सोमाय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी भी कार्य की योजना को अच्छी तरह से बना पाएंगे। धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। किसी अच्छे कार्य में धन खर्च हो सकता है। भाइयों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। माता का आशीर्वाद आप के ऊपर पूर्ण रूप से बना रहेगा। संतान संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी से आनंदपूर्ण व्यवहार बना रहेगा। परिवार में सबका सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
 
कन्या राशि की आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ बुं बुधाय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ नहीं है। दिन सामान्य रहेगा तथा मन में थोड़ा तनाव बना रहेगा। धन संबंधी चिंता सताएगी। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद बने रहेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित आएंगे। पिता के द्वारा आपको सही सलाह मिलने से आपका कार्य सफल होगा। संतान के भविष्य को लेकर किसी प्रकार की योजना बना सकते हैं। एंटी होम लोगों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी धार्मिक है, अतः उनकी भावनाओं का सम्मान करें। उनके भाग्य से आपको सफलता प्राप्त होगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। दिमाग सक्रिय रहेगा एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे एवं परिवार में आपको सम्मान प्राप्त होगा। समाज में किसी प्रकार का पद प्राप्त हो सकता है। पिता से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में भी लाभ प्राप्त होगा। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। संतान के भविष्य के लिए आप महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। आपके पेट संबंधी विकार में लाभ होगा। जीवनसाथी के ग्रह वर्तमान में बहुत प्रभावशाली है। अतः उनकी दी गई सलाह का गहराई से चिंतन करें और फिर किसी विषय पर निर्णय लें। ससुराल पक्ष से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी तथा किसी बात को लेकर तनाव व्याप्त रहेगा। कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। संसार में मन कम लगेगा, ईश्वर आराधना में आस्था बढ़ेगी। परिवार में किसी की बात से आपका मन दुखी रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान की ओर से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको रक्त संबंधी रोग हो सकते हैं। जीवनसाथी के द्वारा उनके मायके पर अधिक ध्यान देने से आपके मन में तनाव रहेगा। कार्य क्षेत्र में अस्थिरता रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ घृणि सूर्याय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य करने में ऊर्जा की अनुभूति होगी। दिमाग अधिक सक्रिय रहेगा। पहले से चली आ रही परेशानियों का उचित हल निकाल पाएंगे। परिवार में आपका कद बढ़ेगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में कोई विशेष पद प्राप्त हो सकता है। माता के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। पहले से उपस्थित रोगों से आपको आराम मिलेगा। जीवनसाथी के ग्रह अधिक बलशाली है। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें नहीं तो विवाद हो सकता है। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्य में स्थिरता आएगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा। भाइयों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा में कुछ कमी आ सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, रक्त से संबंधित कुछ परेशानी आ सकती है। संतान का भाग्य अच्छा है। संतान पक्ष से जुड़े हुए कार्य होंगे। आपको अपनी आदतों पर संयम रखना होगा। नहीं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के ग्रह प्रबल होने से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। कार्य क्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा। नई नीतियों पर कार्य करने में कठिनाई महसूस होगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन में उत्साह बना रहेगा। तकनीकी माध्यमों में आपका दिमाग वर्तमान में अधिक सक्रिय रहेगा। परिवार में धार्मिक वातावरण रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान घर पर होने के योग हैं। आप भाइयों की मदद कर सकते हैं। माता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। संतान के ग्रह वर्तमान में अधिक प्रभावशाली है। संतान का दिमाग तकनीकी कार्यों में अधिक सक्रिय रहेगा। संतान की सफलता से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्य क्षेत्र मजबूत होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा। भाइयों का कम सहयोग प्राप्त होगा। माता के ग्रह वर्तमान में अधिक प्रभावशाली हैं। माता से विवाद ना करें। पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अधिक तनाव के कारण सिर दर्द की परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह से आप किसी कठिन परिस्थिति से उबर सकते हैं। ससुराल में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। कार्य क्षेत्र में अस्थिरता बनी रहेगी। कानूनी मामलों में परेशानी आएगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

21 जुलाई 2019 : आपका जन्मदिन