Publish Date: Mon, 21 Mar 2016 (00:14 IST)
Updated Date: Sat, 19 Mar 2016 (12:25 IST)
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- पार्टी-पिकनिक आदि का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। घर में तनाव रह सकता है। दुष्टजन पहुंचा सकते हैं।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
वृषभ- कलहपूर्ण दिन है। शांति बनाए रखें। मनोमालिन्य रहेगा। शोक समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध दान करें।
मिथुन- प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। निवेश-यात्रा सफल रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति संभव है।
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
कर्क- शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। आशंका-कुशंका से बाधा उत्पन्न हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
सिंह- पुराना रोग परेशान कर सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक घटना घट सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी दें।
कन्या- अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। चिंता-तनाव का वातावरण रहेगा। अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न होगी।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध अर्पण करें।
तुला- डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश-नौकरी लाभप्रद रहेगी, हानि की आशंका है।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
वृश्चिक- शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति बनेगी। विरोध होगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। प्रयास सफल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को दाना चुगाएं।
धनु- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक से कार्य करें। निवेश शुभ रहेगा। अचानक संकट आ सकता है।
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
मकर- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम-जमानत के कार्य न करें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
कुंभ- जीवनसाथी से अनुकूलता मिलेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन कराएं।
मीन- यात्रा सफल रहेगी। मकान-भूमि आदि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।