Publish Date: Tue, 22 Dec 2015 (00:11 IST)
Updated Date: Mon, 21 Dec 2015 (11:36 IST)
क्या कहते हैं आज आपके सितारे...
मेष- प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। दूसरों के झंझटों में हिस्सा न लें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें
वृषभ- विवाद से बचें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यय वृद्धि होगी। घर-बाहर तनाव रह सकता है, जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
मिथुन- बकाया वसूली होगी। कार्य पूर्ण होंगे, प्रयास करें। भागदौड़ रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
कर्क- नई योजना लागू होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। शारीरिक कष्ट संभव है। मनोमालिन्य रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
सिंह- तीर्थाटन संभव है। सहयोग से कार्य होंगे। निवेश, यात्रा व नौकरी लाभदायक रहेंगे। फालतू खर्च बढ़ेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें
कन्या- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है, जोखिम न लें। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
तुला- राजकीय सहयोग मिलेगा। चोरी आदि से हानि संभव है। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात होगी। प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
वृश्चिक- भय, पीड़ा, तनाव व अस्वस्थता रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। विवेक से कार्य करें। धन प्राप्ति सुगम होगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
धनु- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। निवेशादि लाभ देंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
मकर- मेहनत अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम न लें। अपरिचितों पर विश्वास न करें। हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
कुंभ- शुभ समाचार मिलेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर में सामंजस्य बैठाएं। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
मीन- निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। व्यवहार ठीक रखें। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है, जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।