Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

22 फरवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

Advertiesment
22 February Horoscope
क्या कहते हैं आज आपके सितारे... 



 
मेष- पार्टी-पिकनिक आदि का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवेक से कार्य करें। शरीर कष्ट हो सकता है। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


वृषभ- परिश्रम अधिक, लाभ कम होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। दूसरों की झंझटों से दूर रहें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


मिथुन- प्रतिष्ठा व पराक्रम में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। आशंका व कुशंका से अशांति रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। अस्वस्थता संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- फालतू खर्च बढ़ेगा। शुभ अवसर मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। निवेश, नौकरी व यात्रा लाभदायक रहेंगे। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


सिंह- कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


कन्या- बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


तुला- रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिल सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। चोट व अस्वस्थता से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


वृश्चिक- कार्यप्रणाली में सुधार व योजना की तब्दीली लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। कार्यसिद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


धनु- धर्म में आस्था रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। निवेशादि शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रमाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- कोर्ट-कचहरी में प्रतिकूलता तथा घर-परिवार में तनाव रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


कुंभ- यात्रा में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


मीन- जमीन-मकान आदि की खरीद-फरोख्त संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा-साक्षात्कार में सफल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi