Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

22 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 22 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, रविवार, 22 जनवरी 2017 (00:24 IST)
* क्या कहते हैं आज आपके सितारे...


 
मेष- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। बाहरी सहयोग से कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा होगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- शत्रु सक्रिय रहेंगे। भवन निर्माण संबंधी बाधा दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन प्राप्ति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- चिंता रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
सिंह- घर-बाहर तनाव रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग नहीं करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भागदौड़ अधिक होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
कन्या- शत्रु भय रहेगा। अस्वस्‍थता संभव है। प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

तुला- लेन-देन में सावधानी रखें। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- आशंका-कुशंका रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन सामने आएगी। फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्य नहीं होंगे। तनाव रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- लेन-देन में सावधानी रखें। यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे, प्रयास करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मीन- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। देव-दर्शन सुलभ होगा। निवेश व यात्रा सफल रहेंगे। अस्वस्थता से बाधा संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (22.1.2017)