Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

22 मार्च 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

Advertiesment
22 March Horoscope
क्या कहते हैं आज आपके सितारे... 


 
मेष- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। कुसंगति से हानि होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- मछलियों को दाना डालें।
 
 

वृषभ- अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न होगी। विवाद से बचें। दुखद समाचार मिल सकता है। प्रयास अधिक करना पड़ सकते हैं।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध अर्पण करें।
 
 

मिथुन- कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे। नौकरी, निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र दान करें।
 
 

कर्क- स्वाभिमान बना रहेगा। प्रसन्नतादायक समाचार मिलेंगे। भ्रम की स्‍थिति उत्पन्न होगी। शारीरिक कष्ट संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 

सिंह- यात्रा, निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे। अस्वस्‍थता से बाधा हो सकती है। हानि-दुर्घटना से बचें। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
 

कन्या- फालतू खर्च बढ़ेगा। चिंता व तनाव बने रहेंगे। शरीर कष्ट हो सकता है। वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 

तुला- रुका हुआ धन मिल सकता है। यात्रा, निवेश व नौकरी में सफलता मिलेगी। चोट-दुर्घटनादि से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 

वृश्चिक- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ बढ़ेगा। अस्वस्थता हो सकती है। विवादादि से तनाव रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
 
 

धनु- अध्यात्म में रुचि रहेगी। बौद्धिक कार्य लाभ बढ़ाएंगे। निवेश आदि मनोनुकूल रहेगा। चोट आदि से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 

मकर- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
 

कुंभ- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र दान करें।
 
 

मीन- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। यात्रा-निवेश आदि मनोनुकूल रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi