Publish Date: Sun, 22 May 2016 (00:11 IST)
Updated Date: Sat, 21 May 2016 (12:25 IST)
क्या कहते हैं आज आपके सितारे...
मेष- कोर्ट-कचहरी में प्रतिकूलता रह सकती है। कानून का पालन करें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को दूध पिलाएं।
वृषभ- यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा रह सकती है। विवाह से क्लेश संभव है। जीवनसाथी से अनुकूलता मिलेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
कल्याणकारी उपाय- गेहूं धर्मस्थलों में दान करें।
मिथुन- शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति की खरीदी-बिक्री हो सकती है। लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धनार्जन होगा।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
कर्क- चिंता, तनाव, भय व कष्ट का वातावरण रहेगा। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
सिंह- हानि संभावित है। कलह से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को आइसक्रीम खिलाएं।
कन्या- पराक्रम व प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धनलाभ संभव है। विवेक से कार्य करें। कुसंगति से बचें। यात्रा सफल रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक पीड़ा संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। निवेश-नौकरी लाभदायक रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- गेहूं धर्मस्थल में रखें।
वृश्चिक- यात्रा मनोरंजक रहेगी। अचानक लाभ के योग हैं। पुराने मित्र-संबंधी मुलाकात करेंगे। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- काली उड़द धर्मस्थल में दें।
धनु- व्ययवृद्धि से विचलित होंगे। शारीरिक हानि संभव है, सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। धैर्य रखें।
कल्याणकारी उपाय- पीपल में मीठा जल चढ़ाएं।
मकर- पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- चने की दाल धर्मस्थल में दें।
कुंभ- व्यापार में बदलाव संभव है। नई नीति बनेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
मीन- यात्रा सफल रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। मित्र सहायता करेंगे। संपर्क बढ़ाएं। अस्वस्थता से बाधा संभव है।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।