कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- वाहनादि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी दूसरे व्यक्ति के विवाद में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
वृषभ- गृहस्थ जीवन में शंका-कुशंका रह सकती है। निवेश शुभ फल देगा। बाहरी व्यक्ति की मदद से कार्य होंगे।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।
मिथुन- शत्रु चारों खाने चित्त होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। भाग्योन्नति के अवसर हाथ आएंगे। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
कर्क- आनंदोत्सव में बाहर जाना पड़ सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। व्यय वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति संभव है।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सेवा करें।
सिंह- अकारण तनाव रह सकता है, विवाद से बचें। चोट-चोरी आदि से हानि की आशंका है। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
कन्या- परिश्रम का फल मिलेगा, रोजगार मिल सकता है। व्यर्थ दौड़-धूप होगी। व्यय वृद्धि होगी। धनार्जन होगा।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
तुला- आय के स्रोतों में कुछ विघ्न हो सकते हैं। परिश्रम अधिक होगा। विवेक से किए गए कार्य लाभ बढ़ाएंगे।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
वृश्चिक- यात्रा होगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
धनु- चोट-चोरी, विवाह आदि से हानि संभव है। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
मकर- रुका हुआ धन प्रयास करने पर वापस आएगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यों में गति आएगी।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।
कुंभ- व्यापार-व्यवसाय से आश्चर्यजनक लाभ हो सकता है। मनोनुकूल कार्य होंगे। विवाद से बचें।
ल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का नैवेद्य लगाएं।
मीन- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यावसायिक कार्यों का विस्तार होगा। मनोनुकूल कार्य होने से उत्साह व प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन शुभ रहेंगे।