Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

22 नवंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 22 नवंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, मंगलवार, 22 नवंबर 2016 (00:32 IST)
* क्या कहते हैं आज आपके सितारे...
 

 
मेष- लेखन-पठन-पाठन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
वृषभ- बेचैनी रहेगी। शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- रुके कार्यों में गति आएगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाद न करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति होगी। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


कर्क- भागदौड़ रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। शत्रु परास्त होंगे। घर में अशांत रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
सिंह- भाग्योन्नति होगी। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। विवाद से क्लेश होगा। झगड़ों से दूर रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
कन्या- व्यय वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


तुला- रुका हुआ धन प्राप्त होगा। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
धनु- धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


मकर- वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। अस्वस्‍थता से बाधा होगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
कुंभ- कानूनी अड़चन दूर होगी। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
मीन- भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रतिद्वंद्वी हावी रहेंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (22.11.2016)