Publish Date: Wed, 23 Dec 2015 (00:10 IST)
Updated Date: Tue, 22 Dec 2015 (11:22 IST)
आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
मेष- शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
वृषभ- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है। अचानक लाभ होगा। विवेक से कार्य करें। अस्वस्थता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
मिथुन- अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। दूसरों से अपेक्षा निराश करेगी, धैर्य रखें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
कर्क- बकाया वसूली होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे, विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
सिंह- व्यय वृद्धि होगी। चिंता, तनाव तथा अस्वस्थता रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई योजना बनेगी। निवेश आदि लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
कन्या- भय, कष्ट व तनाव का वातावरण बनेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। बाहर सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। धनलाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
तुला- फालतू खर्च होंगे। विवाद व दुर्घटनादि से हानि संभव है। मनोमालिन्य रहेगा। लाभ-हानि बराबर रहेंगे, जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
वृश्चिक- शरीर कष्ट संभव है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। राजकीय बाधा दूर होगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
धनु- धन प्राप्ति सुगम होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा में सावधानी रखें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
मकर- विद्यार्थी सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। यात्रा होगी। विवेक से कार्य करें। दुर्जन व्यक्ति हानि पहुंचाएंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
कुंभ- कलह से बचें। शरीर कष्ट संभव है। दु:खद समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
मीन- रोग व चिंता से त्रस्त रहेंगे। प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। निवेश व नौकरी लाभ देंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।