Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

23 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय

हमें फॉलो करें 23 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय
webdunia

ज्योतिषाचार्य पं. विजयानन्द त्रिवेदी

* दैनिक राशिफल : क्या कहते हैं आज आपके सितारे
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय :- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा तथा निर्णय लेने में अस्थिरता बनी रहेगी। परिवार के लोगों का झुकाव आपके अन्य भाइयों की तरफ रहेगा। जिसके कारण आपका मन दुखी रहेगा। माता का आप पर स्नेह बना रहेगा एवं माता के आशीर्वाद से आप के कार्य सिद्ध होंगे। संतान के आगे के भविष्य की सफलता को लेकर आप चिंता में मग्न रहेंगे। त्वचा संबंधी रोग हो सकता है। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। परंतु आपको चाहिए कि परिवार के अलावा आप अपने वैवाहिक जीवन पर भी ध्यान दें। ससुराल पक्ष में किसी बड़े के द्वारा आप को सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में रुकावट आएगी एवं धन का आगमन रुका हुआ रहेगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपे ॐ रां राहवे नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा मन तनाव मुक्त रहेगा। दिमाग सक्रिय रहेगा एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा एवं समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता को हृदय संबंधी रोग हो सकता है। संतान के कार्य सिद्ध होंगे। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। आपके शरीर में पौरुष शक्ति की कमी आ सकती है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की धार्मिक इच्छा से परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। ससुराल में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी एवं आय के साधन मजबूत होंगे।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपे ॐ शं शनैश्चराय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अस्थिरता रहेगी। कार्य करने में रुचि उत्पन्न नहीं होगी। मन में चिंता रहने से किसी कार्य में मन एकाग्र नहीं हो पाएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। अधिक क्रोध में किसी का अपमान ना करें, नहीं तो विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुत्र संतान पक्ष से जुड़ा हुआ कोई कार्य संपन्न होगा। आपको पाचन तंत्र से संबंधित कोई रोग हो सकता है। आपके जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने से आपके वैवाहिक जीवन पर असर पड़ेगा। व्यवसाय या नौकरी में रुकावट बनी रहेगी। गुप्त शत्रुओं के द्वारा आपको कुछ परेशानी हो सकती है।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। आपका भाग्य पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। परिवार में सभी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। संतान के लिए शुभ समय है। संतान को पूर्ण सफलता प्राप्त होगी। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए संतान के द्वारा उचित सलाह प्रदान की जाएगी। हड्डी,  जोड़ों से संबंधित रोग हो सकता है। जीवनसाथी के द्वारा आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए सही सलाह दी जा सकती है। भाग्य प्रबल होने से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के सभी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ नहीं है। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना हो सकती है। अधिक क्रोध से बचकर रहें नहीं तो ब्लड प्रेशर अधिक बढ़ने से नुकसान हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो परिवार में विवाद हो सकता है। माता का वर्तमान में क्रोध अधिक रहेगा। अतः विवाद ना करें। संतान के द्वारा किसी बात को लेकर जिद की जा सकती है। जिसको पूरा करने से आपके मन में चिंता रहेगी। आपको चाहिए कि बच्चों के अनुचित मांगों को पूरा ना करें। कार्य क्षेत्र में कठिनाई अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र में किसी साथी के सहयोग से आपका कार्य संपन्न होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ बुं बुधाय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। भविष्य की सफलता के लिए योजनाएं बनाने में लग जाएंगे एवं योजनाओं को क्रियान्वयन करने के लिए प्रयास करना शुरू कर देंगे। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा एवं माता के आशीर्वाद से कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के अंदर वर्तमान में तार्किक शक्ति अधिक होने से विवाद की बात कर सकते हैं, परंतु आपको चाहिए कि आप उनकी समस्याओं को समझ कर जीवन के व्यावहारिक तौर से सही सलाह दें। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी एवं नौकरी में पदोन्नति होने के योग है।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपे ॐ शुं शुक्राय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन सामान्य है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी। तनाव बना रहेगा। निर्णय लेने में असमंजस पैदा होगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। माता को हड्डी या जोड़ों से संबंधित भी तकलीफ हो सकती है। संतान के द्वारा किसी बात पर तर्क-कुतर्क करने से आपको तनाव हो सकता है। संतान के विचारों को सुनें, समझे एवं व्यावहारिक तौर पर सही सलाह दें। आपको सर्दी से संबंधित रोग हो सकता है। जीवनसाथी के ग्रह अधिक प्रभावशाली है। अतः सामंजस्य बनाकर रखें अन्यथा विवाद हो सकता है। कार्य क्षेत्र में थोड़ी कठिनाई उत्पन्न हो सकती है।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपे ॐ बृं बृहस्पतये नमः' 
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य करने में अधिक ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। दिमाग सक्रिय रहेगा एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे। भगवान की भक्ति करने से मन को शांति मिलेगी। परिवार में आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। माता के आशीर्वाद से आपको सफलता मिलेगी। संतान पक्ष के लिए शुभ समय है। संतान से जुड़े हुए कार्य संपन्न होंगे। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष में कोई कार्यक्रम होने से वहां जाने के योग बन सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ घृणि सूर्याय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी एवं तनाव पैदा होगा। मन में अनजाना सा भय बना रहेगा। परिवार में भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। माता के प्रति लगाव बना रहेगा। माता के आशीर्वाद से आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको शीत प्रकृति से संबंधित रोग हो सकता है। संतान से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी से सामंजस्य बना रहेगा। ससुराल पक्ष से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी मामलों को लेकर कुछ परेशानी बनी रहेगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई उत्पन्न होगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ बुं बुधाय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। दिमाग सक्रिय रहेगा एवं कार्य करने में स्फूर्ति बनी रहेगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा एवं समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान के शिक्षा संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास अधिक बढ़ा होने के कारण कार्य को पूर्ण ढंग से कर पाएंगे। ससुराल में आपका सम्मान अधिक बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में पूर्ण सफलता प्राप्त होगी। आय के साधन और अधिक बढ़ेंगे।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन सामान्य है। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। मन में असमंजस रहेगा। आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान पक्ष की तार्किक बुद्धि के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है। संतान को अधिक व्यावहारिक तौर पर समझाएं। वाद-विवाद करने से स्थिति और बिगड़ सकती है। गुप्त शत्रु द्वारा आप की छवि को खराब है किया जा सकता है। इसके कारण मन दुखी रहेगा। जीवनसाथी से अधिक बहस ना करें विवाद हो सकता है। ससुराल पक्ष में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य कमजोर होने के कारण आर्थिक स्थिति खराब रहेगी। कार्य क्षेत्र में संघर्ष का समय रहेगा।
 
मीन राशि का के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ रहेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। भविष्य की सफलता को लेकर विशेष योजना बनाएंगे एवं उनके क्रियान्वयन के लिए प्रयास करेंगे। दिमाग सक्रिय रहेगा एवं कार्य करने में स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में कोई विशेष पद मिल सकता है। दूसरे के विवादों को अपनी बुद्धिमत्ता से हल कर सकेंगे। माता का आशीर्वाद आपको प्राप्त है। कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। सावधान रहें, गुप्त शत्रु के द्वारा नुकसान पहुंचाया जा सकता है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य प्रबल है इसलिए पहले के कार्य पूर्ण होंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

23 जुलाई 2019 : आपका जन्मदिन