Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

23 मार्च 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

Advertiesment
23 March Horoscope
आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...


 
मेष- संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
 

वृषभ- विरोध होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। तनाव रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- चने की दाल मंदिर में चढ़ाएं।
 
 

मिथुन- अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न होगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भागदौड़ रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
 
 

कर्क- पराक्रम-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। फालतू खर्च होगा। विवेक से कार्य करें। झंझटों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
 
 

सिंह- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। निवेश, नौकरी व यात्रा लाभप्रद रहेंगे। शरीर सुस्त रहेगा। जोखिम न ले। भागदौड़ अधिक होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 

कन्या- परीक्षा-प्रतियोगिता आदि में सफलता मिलेगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र दान करें।
 
 

तुला- अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। बजट बिगड़ेगा। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। अस्वस्थता से बाधा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
 

वृश्चिक- डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा व निवेश लाभप्रद रहेंगे। अज्ञात भय सताएगा। चिंता व तनाव हावी रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 

धनु- शारी‍रिक कष्ट हो सकता है। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। नई योजना पर कार्य होगा। रुके हुए कार्य बनेंगे। बड़ी समस्या हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- गरीब व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 

मकर- धर्म-कर्म में आस्‍था रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कार्य की बाधा दूर होगी। जीवनसाथी से अनुकूलता मिलेगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना खिलाएं।
 
 

कुंभ- प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से कलह संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध अर्पण करें।
 
 

मीन- जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मिष्ठान्न खिलाएं।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi