Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

23 अक्टूबर 2017 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 23 अक्टूबर 2017 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (00:55 IST)
* सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कुसंगति से बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता में कमी होगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : विवाद को बढ़ावा न दें। क्लेश होगा। पुराना रोग उभर सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। लाभ कम होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। सम्मान बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बाहरी सहायता मिलेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। व्ययवृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। चिड़चिड़ापन रहेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। लाभ होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। जोखिम न लें। उन्नति होगी। लाभ होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

23 अक्टूबर 2017 : आपका जन्मदिन