Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुरुवार : आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...

हमें फॉलो करें गुरुवार : आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, गुरुवार, 24 अगस्त 2017 (00:47 IST)
गुरुवार, 24 अगस्त 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शत्रु भय रहेगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति होगी। भागदौड़ रहेगी। संतान की चिंता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। धनलाभ होगा। प्रमाद न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : खर्च बढ़ेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। शारीरिक कष्ट संभव है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। यात्रा सफल रहेगी। कानून का पालन करें। अस्वस्‍थता संभव है। व्यवसाय ठीक से चलेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्ययवृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद से बचें। जोखिम न उठाएं।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेचैनी रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से बचें। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। धनार्जन होगा। 
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धैर्य रखें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शत्रु परास्त होंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। राजकीय बाधा दूर होगी। लाभ होगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (24.8.2017)