Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

24 दिसंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

Advertiesment
24 Dec Horoscope
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...


 
मेष- धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु परास्त होंगे। शोक समाचार मिल सकता है, जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
 


वृषभ- यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


मिथुन- दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अतिविश्वास हानि देगा। जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- रुका हुआ धन वापस आएगा। कार्यसिद्धि होगी। यात्रा निवेश लाभकारी रहेगा। जोखिम न उठाएं। प्रमाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 


सिंह- फालतू खर्च होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई योजना लागू होगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा, निवेश मनोनुकूल रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


कन्या- अस्वस्थता रहेगी। कार्य में मन नहीं लगेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


तुला- जोखिम-जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से हानि संभव है। व्यय वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


वृश्चिक- गृहस्थ सुख मिलेगा। अस्वस्थता रहेगी। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। बाहरी सहायता से कार्यसिद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


धनु- धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। उन्नति होगी। जल्दबादी हानिकर रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


मकर- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। कुसंगति से बचें, हानि संभव है। विवेक से कार्य करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


कुंभ- शोक समाचार मिल सकता है। विवाद-दुर्घटनादि से हानि संभव है। अस्वस्थता रहेगी, जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


मीन- सम्मान की हानि संभव है। निवेश, नौकरी व यात्रा लाभदायक रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi