Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रविवार : आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...

हमें फॉलो करें रविवार : आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, रविवार, 24 सितम्बर 2017 (00:57 IST)
* रविवार, 24 सितंबर 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य लाभदायक रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ के स्रोत बढ़ेंगे।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। जोखिम न लें। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : फालतू भागदौड़ रहेगी। वस्तुएं संभालकर रखें। विवाद से बचें। लाभ के अवसर टलेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लाभ होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रवास होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। लाभ होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रुके कार्य बनेंगे। यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। व्ययवृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। कष्ट संभव है। 
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनार्जन होगा। जल्दबाजी न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर परिवर्तन तथा योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यों में गति आएगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : तीर्थदर्शन होगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। घर में प्रसन्नता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। 
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धैर्य रखें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (24.9.2017)