कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- अचानक हानि-दुर्घटना से बचें। विवाद न करें। जोखिम न उठाएं। मनचाहे कार्य न होंगे।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
वृषभ- घर-बाहर अशांति रह सकती है। बाहरी मदद से कार्यों में सुधार होगा। निवेश से लाभ होगा। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
मिथुन- प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। कार्यों का विस्तार यश बढ़ाएगा। झंझटों से दूर रहें। विवेकपूर्ण कार्य भविष्य में लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ से बनी वस्तुएं दान करें।
कर्क- शुभ समाचार मिलेंगे। व्यय वृद्धि पर नियंत्रण रखें। बेरोजगारी दूर हो सकती है। निवेशादि लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
सिंह- घर में अशांति रह सकती है। अचानक हानि-दुर्घटना हो सकती है। लापरवाही न करें। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुओं का दान करें।
कन्या- प्रयास करने पर कार्य मिलेंगे। धनार्जन होगा। आराम नहीं मिलेगा। विवेक से किए गए कार्य सफलता देंगे।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
तुला- धनार्जन में विघ्न आएंगे। विवाद से बचें। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। दुर्जनों की संगति से हानि होगी।
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न बांटें।
वृश्चिक- उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि शुभ फल देंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को अन्न-वस्त्र दान करें।
धनु- झगड़े-झंझटों में पड़कर हानि हो सकती है, दूर रहें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
मकर- प्रयास करने पर रुका हुआ धन वापस आ सकता है। धनलाभ होगा। मार्गदर्शन मिलेगा। मित्र मिलन होगा।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को बिल्वपत्र चढ़ाएं।
कुंभ- व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा सफल रहेगी। मनमाफिक कार्य होने से प्रसन्नता व उत्साह रहेंगे। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को श्वेत पुष्प चढ़ाएं।
मीन- धार्मिक यात्रा संभव है। योजनाएं बनेंगी। उत्साह से किए गए कार्य लाभ बढ़ाएंगे, प्रयास करें।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को भेंट दें।