Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

25 अप्रैल 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

Advertiesment
25 April Horoscope
मेष - अपरिचितों पर अतिविश्वास भारी पड़ सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

 
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

वृषभ - जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। विवाद न करें। यात्रा-निवेश शुभ रहेगा। विरोध होगा। शारीरिक कष्ट बाधा देगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 

मिथुन - संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। विरोधी शांत रहेंगे। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता निश्चित है।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 

कर्क - यात्रा सफल रहेगी। पार्टी-पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 

सिंह- अप्रसन्नतासूचक समाचार प्राप्त होंगे। विवाद व झंझटों में न पड़ें। अस्वस्थता आदि से कार्यों में बाधा हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

कन्या- भ्रम की स्‍थिति बनेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ होगा। प्रयास सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 

तुला- प्रसन्नतादायक समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा में जोखिम न लें। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आत्मसम्मान रहेगा। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 

वृश्चिक - रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। आशंका-कुशंका रहेगी। अचानक हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 

धनु - अस्वस्थता रह सकती है। फालतू खर्च होगा। प्रयास विफल रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

मकर - बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश-यात्रा लाभप्रद रहेंगे। पूछ-परख रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 

कुंभ - नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कार्यों में गति आएगी। दुष्टजनों से दूर रहें। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 

मीन - देवदर्शन सुलभ होगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। झंझटों से दूर रहें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi