Publish Date: Thu, 25 Feb 2016 (00:12 IST)
Updated Date: Tue, 23 Feb 2016 (12:10 IST)
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...
मेष- शत्रु सक्रिय रहेंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अस्वस्थता रह सकती है। चोरी आदि से सावधान रहें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
वृषभ- विद्यार्थी वर्ग की उन्नति होगी। पार्टी-पिकनिक आदि का आनंद प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। विरोध होगा। विवाद व उत्तेजना से बचें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
मिथुन- चोरी व दुर्घटनादि से हानि संभव है। दूसरों से अपेक्षा न करें। दु:खद समाचार मिल सकता है। उत्तेजना पर नियंत्रण आवश्यक है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
कर्क- फालतू खर्च होगा। प्रतिष्ठा व पराक्रम में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के नए स्रोत हासिल होंगे। व्यस्तता रहेगी। चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
सिंह- शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। तनाव तथा चिंता रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
कन्या- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भ्रम की स्थिति बन सकती है। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
तुला- बड़े खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आशंका-कुशंका का माहौल बनेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
वृश्चिक- अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न हो सकती है। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
धनु- अचानक संकट आ सकता है, सावधान रहें। कार्यप्रणाली में सुधार व नई योजना लाभकारी रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
मकर- जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धर्म में आस्था रहेगी। यात्रा व निवेश लाभकारी रहेंगे। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
कुंभ- मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
मीन- चिंता बढ़ेगी। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। राजकीय बाधा दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।