Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

25 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय

हमें फॉलो करें 25 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय
webdunia

ज्योतिषाचार्य पं. विजयानन्द त्रिवेदी

* आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ अं अंगारकाय नम:'

 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करने में पूरी ऊर्जा का प्रयोग करेंगे। दिमाग सक्रिय रहेगा एवं शरीर में कार्य करने की स्फूर्ति बनी रहेगी। परिवार में सहयोग प्राप्त होगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने रोग दूर होंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आय के नए साधन उपस्थित होंगे। गुप्त शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं। व्यवसाय में महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है।

 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ रां राहवे नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं है। मन में चिंता बनी रहेगी और तनाव बना रहेगा। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे एवं आत्मविश्वास की कमी रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। घर में किसी कार्य को लेकर बड़ा खर्च हो सकता है। धन के अधिक खर्च होने से मन में चिंता बनी रहेगी। भाइयों का कम सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। संतान के भविष्य को लेकर नई योजना बनाएंगे। आपको शीत प्रकृति से संबंधित कोई रोग हो सकता है। जीवनसाथी के द्वारा आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के द्वारा घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है ससुराल की किसी बात को लेकर जीवनसाथी से तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष हो सकता है।

 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ शं शनैश्चराय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। दिमाग सक्रिय रहेगा। शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। आपका दिमाग तकनीकी कार्यों को लेकर बहुत ही सक्रिय रहेगा। घर-परिवार में अच्छा सहयोग रहेगा। परिवार व समाज में सम्मान प्राप्त करेंगे। समाज में भी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता को त्वचा संबंधी रोग में आराम मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। आपको कार्यक्षेत्र में स्त्री जाति से पुण्य लाभ प्राप्त होगा। पुत्री संतान से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। पेट संबंधी विकारों में आराम मिलेगा। पाचन तंत्र से संबंधित रोग दूर होंगे। जीवनसाथी से पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सामंजस्य बनाकर रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पारिवारिक जीवन में परेशानी आएगी।
 
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ घृणि सूर्याय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन सामान्य है। मन में तनाव बना रहेगा तथा कुछ अस्थिरता रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने में तकलीफ आएगी। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है। संतान की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करें तथा उन्हें प्रेमपूर्वक सही मार्गदर्शन प्रदान करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। भाग्य के अनुकूल न होने से दिन में बार-बार विवाद की स्थिति बन सकती है, परंतु अपने व्यवहार में संयम रखें। इससे लाभ मिलेगा। कठिन संघर्ष बना रहेगा। शत्रुओं के प्रभाव से मन दु:खी रहेगा। नौकरी में साथियों में कोई गुप्त शत्रु है जिसके कारण संबंध को बिगाड़ा जा सकता है। कानूनी संबंधी कार्यों में रुकावट आएगी।
 
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ सोम सोमाय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ रहेगा। मन से सावधानी निकलेगी। दिमाग सही रहेगा। कार्य करने में योग अच्छा है। समाज में मान-सम्मान रहेगा। आत्मविश्वास से कार्य को सही तरीके से कर पाएंगे तथा सफलता प्राप्त होगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से जुड़े हुए कार्य पूर्ण होंगे। संतान के भविष्य को समझने के लिए आप महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। उनके भविष्य से जुड़े हुए कार्यों को सोचकर सही निर्णय लेंगे। हड्डी व जोड़ों से संबंधित रोग हो सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे तथा सामंजस्य बनाकर दिखाएं। भाग्य पूर्ण रूप से अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग प्राप्त होगा। आय के साधन मजबूत होंगे। कोई महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है। 
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ शुं शुक्राय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा तथा चिंता से दिनभर मन दुखी रहेगा। कार्यों में ऊर्जा का उपयोग नहीं कर पाएंगे तथा निर्णय लेने में कठिनाई उत्पन्न होगी। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। भाइयों से वैचारिक मतभेद होने के उपाय महत्वपूर्ण कार्य आगे नहीं बढ़ पाएगा। पिता के सहयोग से आपको सफलता प्राप्त होगी। माता से मतभेद बने रहेंगे। संतान से जुड़े हुए कार्यों में रुकावट आएगी। आपको सिरदर्द की समस्या सकती है। पुरानी कोई बीमारी पुन: आ सकती। ससुराल पक्ष में आयोजन हो सकता है जिसमें आपको आना-जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में साथ के लोगों द्वारा आपकी छवि को बिगाड़ा जा सकता है। 
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ बुं बुधाय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। जीवनसाथी से संपूर्ण सहयोग व प्रसन्नता मिलेगी तथा वैवाहिक जीवन को बड़ी सफलतापूर्वक व्यतीत करेंगे। परिवार में सम्मान प्राप्त होगा। परिवार के बड़े लोगों द्वारा एवं भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर परिवार के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पुराने रोग में आराम मिलेगा। संतान पक्ष से जुड़े हुए कार्य पूर्ण होंगे। ससुराल में कोई शुभ कार्य होने के योग हैं। भाग्य अनुकूल रहेगा एवं कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में स्त्री जाति से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आय के साधन मजबूत होंगे तथा व्यवसाय से संबंधित यात्रा सफल होगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन सामान्य है। मन में तनाव बना रहेगा तथा निर्णय लेने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। पहले के कार्यों में रुकावट आने से मन दुखी रहेगा। मन में धार्मिक भावना रहने से ईश्वर आराधना में मन लगेगा तथा संसार के लोगों से आशा न करके ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास मजबूत होगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अधीनस्थ कार्य करने वाले लोगों द्वारा षड्यंत्र किया जा सकता है। ससुराल पक्ष में बड़े-बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य कम अनुकूल होने से कार्य में व्यवधान बना रहेगा। व्यवसाय को लेकर कोई यात्रा कर सकते हैं, परंतु यात्रा सफल होने की संभावना कम है। कानूनी मामलों में रुकावट आएगी तथा संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ शं शनैश्चराय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करने में अपने अंदर बहुत स्फूर्ति महसूस करेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के लोगों के द्वारा आपके ऊपर बहुत विश्वास जताया जाएगा। समाज में और अधिक सम्मान प्राप्त हो सकता है। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से आपको सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भाग्य अधिक शुभ होने से आपको सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पुराना धन वापस मिलेगा। 
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ शुं शुक्राय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा। कार्य करते हुए कार्य सफल न होने का डर मन में बना रहेगा। भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। संतान पक्ष के भविष्य की चिंता रहेगी। जीवनसाथी के ग्रह अधिक प्रभावशाली हैं अत: जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है। जीवनसाथी का पूर्व में किसी घटना को लेकर मन दुखी है तथा आप अपने व्यवहार पर ध्यान दें, किसी के सामने उनका अपमान न करें। पारिवारिक वातावरण सामान्य बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ रां राहवे नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा कार्य करने में मन लगा रहेगा। कार्य करने में आत्मविश्वास की अनुभूति करेंगे। दिमाग सक्रिय रहेगा तथा शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। मन कल्पनाशील रहेगा। भविष्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। परिवार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों से सारे मतभेद दूर होंगे। संतान पक्ष से जुड़े हुए सारे कार्य पूर्ण होंगे। संतान भविष्य को लेकर विशेष योजना बना सकते हैं। गुप्त शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। संतान की परेशानियों को समझकर दूर करेंगे। जीवनसाथी से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की सलाह से आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण बना रहेगा। नौकरी में सभी साथियों का सहयोग प्राप्त होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ घृणि सूर्याय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन सामान्य है। मन में तनाव बना रहेगा तथा दिमाग में अस्थिरता रहेगी। कार्य करने में रुचि उत्पन्न नहीं होगी। ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। दिमाग में अधिक चिंता रहेगी। माता के ग्रह अधिक मजबूत होने से उनसे विवाद न करें। आप उनका सम्मान करें। संतान से किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद बने रहेंगे। आपको चाहिए कि संतान को प्रेमपूर्वक समझाएं। पुराने रोग में आराम लगेगा। जीवनसाथी की निर्णय क्षमता को पहचानें एवं कठिन परिस्थितियों में उनसे सलाह लें, आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई गुप्त शत्रु  द्वारा आपकी छबि को खराब किया जा सकता है। संपत्ति को लेकर परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। कानूनी मामलों में रुकावट बनी रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

25 जुलाई 2019 : आपका जन्मदिन