Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

25 अक्टूबर 2017 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 25 अक्टूबर 2017 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (00:53 IST)
* बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धनार्जन होगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। झंझटों में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें। कुसंगति से बचें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने संबंधी मिलेंगे।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मकान इत्यादि खरीदने की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। प्रमाद न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। आंखों की समस्या आ सकती है।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कष्ट, भय व चिंता का माहौल बन सकता है। दौड़धूप रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : नेत्र पीड़ा हो सकती है। विवाद न करें। जल्दबाजी से समस्या बढ़ सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। सम्मान बढ़ेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। सम्मान बना रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। लाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रोजगार वृद्धि होगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जल्दबाजी न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में बाधा होगी। तनाव रहेगा। विवाद से बचें। धनहानि होगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति होगी। शत्रु परास्त होंगे।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान मिलेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

25 अक्टूबर 2017 : आपका जन्मदिन