Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

26 अप्रैल 2016 : कैसा बीतेगा आज आपका दिन...

Advertiesment
26 April Horoscope
मेष - जोखिम-जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में लापरवाही न करें। झंझटों से दूर रहें। कुसंगति हानिकर रहेगी। भागदौड़ रहेगी।

कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

वृषभ - घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बात को तूल न दें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। विरोध होगा। अस्वस्थता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 

मिथुन - संपत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। शत्रु शांत रहेंगे। यात्रा व निवेश लाभदायक रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 

कर्क - आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। विवाद से बचें। भय सताएगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 

सिंह - दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। कुसंगति से बचें। दूसरों के झगड़ों में हिस्सा न बनें। रुकावटें उत्पन्न होंगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

कन्या - प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। प्रयास लाभप्रद रहेंगे। आशंका-कुशंका से बचकर कार्य करें। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 

तुला - शुभ समाचार प्राप्त होंगे। निवेश व यात्रा सफल रहेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 

वृश्चिक - व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भ्रम की स्थिति से उबरना होगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 

धनु - अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। बजट बिगड़ेगा। कलह-कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

मकर - रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यात्रा सफल रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 

कुंभ - कार्यस्थल पर नई योजना लागू होगी। भविष्य में लाभ बढ़ेगा। कार्यसिद्धि होगी। कुसंगति से बचें। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 

मीन - धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi