Publish Date: Sat, 26 Mar 2016 (00:12 IST)
Updated Date: Fri, 25 Mar 2016 (11:59 IST)
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचाएंगे। विरोध होगा। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
वृषभ- संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। चोरी व दुर्घटनादि से बचें। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- चने की दाल धर्मस्थल में रखें।
मिथुन- स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र का दान करें।
कर्क- शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से बचें। चिंता, तनाव व भय का माहौल रहेगा। हानि-दुर्घटना की आशंका है।
कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
सिंह- घर-परिवार में तनाव रह सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन कराएं।
कन्या- प्रसन्नतादायक समाचार प्राप्त होंगे। स्वाभिमान रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- पीपल में जल चढ़ाएं।
तुला- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। यात्रा व निवेश लाभप्रद रहेंगे। अचानक लाभ हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे।
कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र दान करें।
वृश्चिक- फालतू खर्च बढ़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
धनु- नई योजना कार्यप्रणाली में बदलाव करेगी। लाभ होगा। हानि से बचें। अस्वस्थता से बाधा हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
मकर- चोरी, चोट व विवाद आदि से हानि संभव है। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा अनुकूल रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- कुत्ते को खाना दें।
कुंभ- धार्मिक यात्रा संभव है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी, निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
मीन- कानून का पालन करें। यात्रा में जोखिम न उठाएं। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।
कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।