Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रविवार, 26 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

Advertiesment
हमें फॉलो करें रविवार, 26 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

पं. उमेश दीक्षित

, रविवार, 26 अक्टूबर 2014 (01:04 IST)
मेष- विवाद से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बाधाएं लाभ में रुकावट देंगी। जोखिम न उठाएं। दुर्घटनादि से बचें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुओं का दान करें। 
 
वृषभ- प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। धनप्राप्ति के योग हैं। रोजगार मिल सकता है। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- निर्धन बच्चों की सहायता करें।
 
मिथुन- संपत्ति के बड़े सौदों से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। धनप्राप्ति में सुगमता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें। 
 
कर्क- उत्सव आदि का आनंद मिलेगा। धन की आवक रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। संबंधों का लाभ मिलेगा।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
सिंह- आय के साधनों में बाधा होगी। जोखिम न उठाएं। कर्ज न दें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग संभालकर करें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें। 
 
कन्या- कार्य की रुकावट दूर होगी। धन प्राप्ति होगी। प्रयास करने पर रोजगार प्राप्ति होगी। निवेशादि शुभ फल देंगे। 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
तुला- रुके कार्य बनेंगे। अधिकारी वर्ग सहयोग करेगा। यात्रा हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
 
वृश्चिक- भाग्योन्नति होगी। मांगलिक कार्य में सम्मिलित होंगे। धनार्जन होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- बड़ों का आशीर्वाद लें।
 
धनु- कार्य में रुकावट आएगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। परिश्रम व्यर्थ जाएगा। दुर्घटना से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
मकर- धनागम होगा। यात्रा सफल रहेगी। उच्चस्तरीय मदद मिलेगी। रोजगार मिल सकता है, प्रयास करें।
 
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को नैवेद्य चढ़ाएं।
 
कुंभ- आय के साधन मिलेंगे। योजनाएं सफल होंगी। मनचाही वस्तु मिल सकती है। धनागम होगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों की सेवा करें।
 
मीन- नई योजनाएं बनेंगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। कार्य में सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- बालकों को मीठा खिलाएं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi