Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

26 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 26 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। शत्रु अनुकूल रहेंगे। बुरी सूचना मिल सकती है। यात्रा व निवेश शुभ रहेंगे।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : घर-परिवार की चिंता रहेगी। आर्थिक नीति में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शत्रु घुटने टेकेंगे। धार्मिक यात्रा हो सकती है। वरिष्ठ जन सहयोग करेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। मान कम होगा। जोखिम न लें। अपरिचितों पर विश्वास न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। वरिष्ठ जनों के सहयोग से कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। मित्र व संबंधी मिलेंगे।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन आदि की खरीद-फरोख्त संभव है। उन्नति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा में सावधानी रखें। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार‍ मिल सकता है।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय कोप का सामना करना पड़ सकता है। जोखिम न लें। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनार्जन होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। स्वाभिमान बना रहेगा। धनलाभ होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जल्दबाजी न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। शुभ समय।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। फालतू खर्च होगा। कार्य में बाधा होगी। विवाद से बचें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

26 नवंबर 2017 : आपका जन्मदिन