Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

27 अगस्त 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 27 अगस्त 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, शनिवार, 27 अगस्त 2016 (00:14 IST)
* क्या कहते हैं आज आपके सितारे... 
 

 
मेष- सोचे कार्य सुगमता से होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धनलाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


वृषभ- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 

 
मिथुन- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। शत्रु परास्त होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- अनावश्यक व्यय होगा। बजट बिगड़ेगा। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। विवाद में न पड़ें। प्रयास विफल होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- यात्रा सफल रहेगी। कानून का पालन करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। बकाया वसूली होगी। उन्नति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- योजना फलीभूत होगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। धन प्राप्ति सु्गम होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- तंत्र-मंत्र में रुझान रहेगा। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। झंझटों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


वृश्चिक- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। निजी संबंधों में कड़वाहट रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

 
धनु- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। विपत्ति का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में प्रगति होगी। खर्च होगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- भवन निर्माण संबंधी समस्या दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। चोट से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

कुंभ- सृजनात्मक तथा रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

मीन- परिश्रम अधिक व फल कम मिलेगा। झंझटों से दूर रहें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (27.8.2016)