Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

27 दिसंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

Advertiesment
27 Dec Horoscope
क्या कहते हैं आज आपके सितारे... 


 
मेष- शोक समाचार मिल सकता है। विवाद आदि से क्लेश होगा। दुर्घटनादि से हा‍नि संभव है। शत्रु शांत रहेंगे। अस्वस्थता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


वृषभ- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। सोच-समझकर व्यवहार करें। प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


मिथुन- शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। धनलाभ होगा। परिश्रम अधिक होगा। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 


सिंह- अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। विवाद आदि से क्लेश संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


कन्या- हानि व दुर्घटना संभव है। आशंका-कुशंका होगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


तुला- नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। शरीर कष्ट संभव है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 



वृश्चिक- धर्म में आस्था बढ़ेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा। पुराने ईष्ट मित्रों से मुलाकात होगी। यात्रा सफल रहेगी। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
 


धनु- यात्रा में सावधानी रखें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। दुष्टजन कष्ट पहुंचाएंगे। चोरी आदि से हानि संभव है। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 


कुंभ- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। कुसंगति से बचें। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


मीन- वाणी पर नियंत्रण रखें। झंझटों में न पड़ें। अपमान हो सकता है। आनंदोत्सव में भाग लेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi