Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

27 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 27 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 (00:40 IST)
* क्या कहते हैं आज आपके सितारे... 


 
मेष- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुसंगति से बचें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- विवेक से कार्य करें। धर्म-कर्म आस्था रहेगी। कानूनी बाधा दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- अज्ञात भय रहेगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


कर्क- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
सिंह- शत्रु परास्त होंगे। भवन निर्माण संबंधी योजना बनेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कन्या- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
 


तुला- पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। लाभ के अवसर टलेंगे। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
वृश्चिक- रोग, भय व चिंता हावी रहेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
धनु- राजकीय बाधा उत्पन्न हो सकती है। विवाद से बचें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- भाग्योन्नति होगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। बेचैनी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फालतू खर्च होगा। विवाद न करें। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
मीन- कष्ट, भय व चिंता रहेंगे। बकाया वसूली होगी। रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (27.1.2017)