Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

27 जून 2019 का राशिफल और उपाय

Advertiesment
हमें फॉलो करें 27 June Horoscope
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। किसी विवाद में उलझने की आशंका है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी बात की आशंका रहेगी। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी के उकसाने में न आएं। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। निवेश नहीं करें। व्यापार की गति धीमी रह सकती है।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट की आशंका है। धनहानि हो सकती है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धनार्जन होगा। किसी के कार्य में हस्तक्षेप न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : अज्ञात भय रहेगा। थकान रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी असहाय व्यक्ति की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : धर्म-कर्म के कार्यों में व्यय होगा। सत्संग का लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। थकान रह सकती है। जोखिम न उठाएं। व्यापार अच्‍छा चलेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। सावधानी आवश्यक है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। लोगों की अपेक्षा बढ़ेगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बेवजह बात बढ़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। धैर्य रखें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : कुंआरों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। कानूनी बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक रहेगी। किसी रोग से परेशानी हो सकती है। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे। निवेश इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी कार्य के बारे में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी प्रकार की धनहानि के योग हैं। भूमि व भवन इत्यादि के कार्य लाभदायक रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी कार्य के होने के प्रति चिंता बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। लाभ होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह विवाद होने की आशंका है। नकारात्मकता रहेगी। भागदौड़ रहेगी। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति से चिंता में कमी होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : नए संपर्क बनेंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर-बाहर उत्साह का माहौल बनेगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

27 जून 2019 : आपका जन्मदिन