Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

28 अप्रैल 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 28 अप्रैल 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 (00:56 IST)
आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
 
मेष- शुभ समाचार मिलेंगे। नेत्र पीड़ा हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। अचानक लाभ हो सकता है। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- अपव्यय होगा। तनाव रहेगा। सुख के साधनों पर खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा उत्पन्न करेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
कर्क- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। जोखिम न लें। विरोध होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
सिंह- अस्वस्थता रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- पूजा-पाठ में मन लगेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
तुला- जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- लेन-देन में सावधानी रखें। कानूनी बाधा दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। धन प्राप्ति सुगम होगी। कष्ट संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
धनु- परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। उन्नति होगी। शारीरिक पीड़ा रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मकर- स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। निवेश शुभ रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। विवाद से क्लेश होगा। अपेक्षाकृत कार्य न होने से क्षोभ होगा। जोखिम न लें। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
मीन- प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (28.4.2017)