Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

28 फरवरी 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 28 फरवरी 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* 12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद को बढ़ावा न दें। दौड़धूप अधिक होगी। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा सफल रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। कष्ट संभव है।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहजनक सूचना प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। खर्च बढ़ेगा। धनार्जन होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम न उठाएं। आलस्य रहेगा। विवाद न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : लेन-देन में सावधानी रखें। व्ययवृद्धि होगी। दौड़धूप अधिक होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चोट व रोग से बचें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। डूबी हुई रकम मिल सकती है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्‍थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। लाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। जल्दबाजी न करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

28 फरवरी 2018 : आपका जन्मदिन