Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

28 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 28 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, शनिवार, 28 जनवरी 2017 (00:16 IST)
आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...


 
मेष- धन प्राप्ति सुगम होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। शत्रु भय रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- धार्मिक यात्रा संभव है। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मिथुन- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। दूसरों से अपेक्षा न करें। लाभ के अवसर टलेंगे। झंझटों से दूर रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- घर-परिवार की चिंता में वृद्धि होगी। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। धन प्राप्ति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
सिंह- संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। उन्नति होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। अपेक्षाकृत कार्य होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- झंझटों में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य पूर्ण नहीं होंगे। तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। अस्वस्थता का अनुभव होगा। विवाद से बचें। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
धनु- कानूनी अड़चन सामने आएगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। स्वाभिमान बना रहेगा। व्ययवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
कुंभ- व्यय वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पुराना रोग उभर सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मीन- रुका हुआ धन प्राप्त होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा व निवेश लाभप्रद रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (28.1.2017)