Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

29 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 29 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद को बढ़ावा न दें। कुसगंति से बचें। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। जोखिम न लें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा मनोरंजक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धनलाभ होगा। प्रमाद न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : जल्दबाजी से हानि होगी। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कानूनी बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पुराने मित्र व संबंधी से मुलाकात होगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। धनलाभ होगा। जोखिम न उठाएं।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। अस्वस्थता रह सकती है।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें
 
आज का भविष्य : बुरी सूचना मिलने से क्लेश संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। 
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कुबुद्धि हावी रहेगी। कुसंगति से बचें। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान बढ़ेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

29 दिसंबर 2017 : आपका जन्मदिन