Publish Date: Tue, 29 Mar 2016 (00:12 IST)
Updated Date: Sat, 26 Mar 2016 (12:35 IST)
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...
मेष- वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण आवश्यक है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
वृषभ- जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। कोर्ट-कचहरी में सुविधा रहेगी। व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा-निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- रक्त वस्त्र दान करें।
मिथुन- अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। शत्रु मुंह की खाएंगे। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- मछलियों को दाना डालें।
कर्क- पार्टी-पिकनिक आदि का आनंद मिलेगा। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। कार्यसिद्धि होगी।
कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
सिंह- माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से बचें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
कन्या- मान-सम्मान बढ़ेगा। पराक्रम वृद्धि होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
तुला- अस्वस्थता से बाधा हो सकती है। चोरी व दुर्घटना से बचें। प्रसन्नतादायक समाचार मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- गरीब व्यक्तियों की सहायता करें।
वृश्चिक- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता व तनाव रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
धनु- अचानक बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे। जोखिम जमानत के कार्य टालें। अतिविश्वास हानिकर रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध अर्पण करें।
मकर- रुका हुआ धन मिल सकता है। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। जल्दबाजी न करें।
कल्याणकारी उपाय- चना दाल दान करें।
कुंभ- मनोरंजक यात्रा होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भविष्य में कार्यक्रम बनेंगे। जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र दान करें।
मीन- कुसंगति हानिकर रहेगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। निवेश व नौकरी शुभ रहेंगे। नेत्र-कर्ण पीड़ा से बाधा हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।