Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

3 फरवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 3 फरवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017 (00:57 IST)
* आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
 

 
मेष- रोजगार प्राप्ति होगी। आय‍ के नए स्रोत प्राप्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा व निवेश लाभप्रद रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- व्ययवृद्धि होगी। अप्रत्याशित घटना घट सकती है। सावधानी आवश्यक है। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
मिथुन- बकाया वसूली होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। यात्रा व नौकरी लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। शत्रु भय रहेगा। नई योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्यसिद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
सिंह- शत्रु परास्त होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। बुद्धि का अच्‍छा प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। सहयोग मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- कष्ट, भय व चिंता का वातावरण रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


तुला- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रु परास्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- राजकीय बाधा संभव है। जल्दबाजी न करें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- शारीरिक पीड़ा संभव है। विवाद को बढ़ावा न दें। दु:खद समाचार मिल सकता है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। कम प्रयास से भी अधिक लाभ होगा। मान-सम्मान मिलेगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
मीन- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। शत्रु शांत रहेंगे। परिवार की चिंता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (3.2.2017)