Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

3 फरवरी 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 3 फरवरी 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* 12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। शत्रुभय रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जोखिम न लें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बुरी सूचना मिलने से तनाव रहेगा। दौड़धूप अधिक रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। चिंता रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। शुभ सू‍चना मिलेगी। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : कुबुद्धि हावी रहेगी। कुसंगति से बचें। व्ययवृद्धि होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्‍थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। तनाव रहेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। पुराना रोग उभर सकता है।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, धैर्य रखें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। जोखिम न लें। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनार्जन होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रोजगार में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। उन्नति होगी। प्रसन्नता रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

3 फरवरी 2018 : आपका जन्मदिन