Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

3 जून 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 3 जून 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, शनिवार, 3 जून 2017 (00:27 IST)
आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
 
मेष- भवन निर्माण संबंधी बाधा दूर होगी। शत्रु भय रहेगा। जल्दबाजी न करें। आय के स्रोत बढ़ेंगे। उन्नति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
वृषभ- नेत्र पीड़ा रह सकती है। यात्रा सफल होगी। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। भ्रमण व मनोरंजन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
मिथुन- शारीरिक कष्ट संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत कार्य टालें। दु:खद समाचार मिल सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


कर्क- प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाद न करें। अपमान हो सकता है। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व बीमारी से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
 


तुला- फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भागदौड़ रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- शत्रु परास्त होंगे। बुद्धि वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- धनलाभ होगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। तीर्थयात्रा संभव है। राजकीय सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- चोट, चोरी, विवाद व रोग आदि से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
मीन- परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (3.6.2017)