आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
मेष- अचानक लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। भागदौड़ अधिक रहेगी। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- रक्त वर्ण की वस्तुएं दान करें।
वृषभ- झंझटों में न पड़ें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे, धैर्य रखें।
कल्याणकारी उपाय- दूध से बनी चीजें वितरण करें।
मिथुन- बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। परिश्रम अधिक होगा।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को भोजन कराएं।
कर्क- संतान की चिंता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भविष्य के लिए योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।
कल्याणकारी उपाय- वृद्धजनों की सहायता करें।
सिंह- अस्वस्थता रह सकती है। यात्रा सफल रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी, प्रमाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
कन्या- घर-बाहर अशांति रह सकती है। चोट-चोरी-विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
तुला- प्रेम-प्रसंगों में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शरीर कष्ट संभव है, हानि से बचें।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
वृश्चिक- अज्ञात भय-चिंता सताएंगे। संपत्ति की खरीद फरोख्त हो सकती है। लाभ होगा। शत्रु शांत रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्ग व्यक्तियों की सेवा करें।
धनु- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। लाभ होगा। कुसंगति से हानि होगी।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
मकर- विवाद से क्लेश होगा। शरीर कष्ट संभव है। दु:खपूर्ण समाचार मिल सकता है, जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र का दान करें।
कुंभ- प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसाय लाभ देगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। घर की चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
मीन- शुभ समाचार मिलेंगे। निवेशादि लाभ देंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- बालकों को मिष्ठान्न बांटें।