Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

3 सितंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 3 सितंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, शनिवार, 3 सितम्बर 2016 (00:20 IST)
* आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
 

 
मेष- भवन निर्माण संबंधी बाधा दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


वृषभ- पठन-पाठन-लेखनादि कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। तनाव रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


मिथुन- भागदौड़ रहेगी। मान‍सिक बेचैनी रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद न करें। जोखिम से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- पूछ-परख बढ़ेगी। कार्य की बाधा दूर होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। स्थायी एवं अन्य साधनों से आय बढ़ेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


सिंह- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शरीर कष्ट संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

 
 


कन्या- आर्थिक विकास के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अचानक लाभ प्राप्त होगा। आलस्य रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 

 
 


तुला- किसी आवश्यक कार्य हेतु ऋण लेना पड़ सकता है। अकारण तनाव रहेगा। झंझटों में न पड़ें। हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

 
 


वृश्चिक- डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

 
 


धनु- विचार एवं व्यवहार प्रभावी रहेंगे। योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

 
 


मकर- कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। अध्यात्म में रुझान रहेगा। निवेश, नौकरी व यात्रा लाभदायक रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

 
 

कुंभ- घर-बाहर तनाव रहेगा। अकारण क्रोध रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

 
 


मीन- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (3.9.2016)