कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल
मेष- रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिल सकता है। भाग्योन्नति के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा शुभ रहेगी। निवेश लाभ देगा।
कल्याणकारी उपाय- आशुतोष शिव को बिल्वपत्र चढ़ाएं।
वृषभ- आय के स्रोत मिलेंगे। मनमाफिक कार्य होंगे। निवेश शुभ फल देगा। विवाद न करें। आलस्य से हानि होगी।
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
मिथुन- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। उत्साह से कार्य होने से यश मिलेगा। घर-परिवार में आनंदोत्सव हो सकता है।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
कर्क- जीवनसाथी को लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। यात्रा शुभ रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन दें।
सिंह- व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। मनमाफिक कार्य न होने से क्षोभ रहेगा। जोखिम न उठाएं। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
कन्या- शत्रु शांत रहेंगे। मेहनत का परिणाम शुभ रहेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
तुला- चाट-पकौड़ी का आनंद मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को अर्क-पुष्प व धतूरा चढ़ाएं।
वृश्चिक- चोट-चोरी आदि से हानि की आशंका है। विवाद से बचें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। मनमाफिक कार्य नहीं होंगे।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुओं का दान करें।
धनु- परिश्रम का पूरा लाभ फल मिलेगा। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। एकाएक घटना घट सकती है। सावधानी आवश्यक है।
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
मकर- धनार्जन होगा। नौकरी-निवेश आदि से लाभ होगा। वरिष्ठ व्यक्ति सहयोग करेंगे। बेरोजगार रोजगार पा सकते हैं।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
कुंभ- अचानक लाभ के योग बनेंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। साक्षात्कार-परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।
मीन- वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विवाद से बचें। मनोनुकूल लाभ नहीं होने से क्षोभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।