Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...

हमें फॉलो करें आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...

पं. उमेश दीक्षित

, रविवार, 30 जुलाई 2017 (00:56 IST)
* रविवार, 30 जुलाई 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। धनलाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत कम, लाभ अधिक होगा। मान-सम्मान मिलेगा। धनार्जन सहज होगा। विवाद से बचें। यात्रा सफल रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा मनोरंजक रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र-संबंधियों से मुलाकात होगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित घटनाएं घटेंगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। 
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना में परिवर्तन तथा कार्यशैली में सुधार होगा। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। चिंता में वृद्धि होगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : तीर्थदर्शन संभव है। सत्संग का लाभ मिलेगा। ईष्ट मित्रों से मुलाकात होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी, विवाद व व्याधि आदि से हानि संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। जल्दबाजी न करें।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (30.7.2017)